डोभी। क्षेत्र के मचहटी गांव में विजय नरायन सिंह के यहां चल रहे सात दिवसीय भागवत कथा के दूसरे दिन डा. उमाशंकर त्रिपाठी व्यासेंदु महाराज ने ध्रुव चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस संसार की सभी वस्तुओं पर भले ही हम विजय प्राप्त कर लें। लेकिन मृत्यु एक ऐसा सत्य है। जिस पर हम विजय प्राप्त नहीं कर सकते। आज हम ध्रुव जी के आदर्शों को भूलते जा रहे हैं। अगर हमें अपने धर्म को बचाना है तो अपने अंदर ध्रुव जैसी भक्ति जगानी होगी। सच्ची भक्ति को जगाने के लिए पहले हमें भगवान पर विश्वास करना होगा।भगवान पर विश्वास करने से भक्ति जागृत होती हैं। इस कलियुग का हर मनुष्य सुख और शांति चाहता है। लेकिन जिसका नाम लेने व भक्ति करने से सुख शांति मिलती है उसे भूल जाता है। इस अवसर पर जेपी सीमेंट के प्रबंधक जोगेंदर सिंह, अशोक सिंह, कौशल सिंह , प्रवीन सिंह, आरपी सिंह, एसएन पांडेय,मोनल सिंह, मयंक सिंह आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।