फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव युवक स्पोर्टिंग क्लब बगेरवा ने जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डोभी। क्षेत्र के थुन्ही गांव में शिवशंकर स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में उद्घाटन मैच नव युवक स्पोर्टिंग क्लब बगेरवा व युवा स्पोर्टिंग क्लब हरदासीपुर के बीच खेला गया। टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बगेरवा की टीम ने निर्धारित ओवर में आठ विकेट खोकर 90 रन बनाई। जबाब में उतरी हरदासीपुर की टीम ने 70 रन पर ही आल आउट हो गई। बगेरवा ने 20 रन से उद्घाटन मैच जीत लिया। बगेरवा के विपिन ने 4 विकेट लेने के साथ ही 25 रन बनाए थे। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच का उद्घाटन प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह व समाज सेवी प्रवीण सिंह बबलू व कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रधान योगेंद्र प्रताप सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह ,सुनील कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दीपक सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें