फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: फूड लाइसेंस के लिए 110 व्यापारियों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लोक क्रांति उद्योग व्यापार मंडल की ओर से बुधवार को सब्जी मंडी स्थित जायसवाल धर्मशाला में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सहयोग से फूड लाइसेंस शिविर लगवाया गया। इसमें फूड लाइसेंस के लिए 110 व्यापारियों ने पंजीकरण कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि जिन व्यापारियों के पास लाइसेंस नहीं है। वह शिविर में अपना लाइसेंस बनवा लें। मुख्य अतिथि खाद्य एवं औषधि प्रशासन के जिला अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय ने राजेश जायसवाल अधिष्ठाता राज स्वीट हाउस ओलंदगंज को लाइसेंस वितरित करके शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज जायसवाल ने व्यापारियों को विभाग की ओर से आसानी से व्यापार करने का तरीका बताया। प्रदेश महामंत्री अनवारूल हक व व्यापारी नेता संजीव साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि हमारा व्यापार मंडल व्यापारियों की उम्मीद पर खरा उतरने का काम करेगा। व्यापारी नेता अमरनाथ मोदनवाल ने विभाग के सहयोग की सराहना की और आभार जताया। इस मौके पर अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश त्रिपाठी, देवेश कुमार, व्यापारी नेता सुभाष गुप्ता, सुनील चौरसिया, सौरभ बैंकर, कन्हैया यादव, अनिल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें