जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के संयुक्त प्रयास से खानपान, किराना एवं खाद्य पदार्थ से जुड़े सभी व्यापारियों के लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन हेतु नगरपालिका परिषद के प्रांगण में शिविर लगाया गया। इस दौरान 110 लोगों ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया।
शिविर का उद्घाटन मानसिक रोग चिकित्सक डा. हरिनाथ यादव और मुख्य खाद्य औषधि निरीक्षक अनिल राय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि व्यापारमंडल आम व्यापारियों की सहूलियत के लिए इस प्रकार के हर प्रयास करता रहेगा। इससे व्यापारी शासन द्वारा बनाए गए हर कानून का पालन करते हुए देश की आर्थिक प्रगति में हर योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकें। शिविर में सैकड़ों व्यापारियों ने सुविधा का लाभ उठाते हुए लाइसेंस का रजिस्ट्रेशन कराया। मौके पर डा. सुशील यादव, संजीव साहू, शशि श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, डा. प्रमोद वाचस्पति, दिनेश यादव फौजी, आशुतोष जायसवाल, जमाल बासित खां, सभासद विकास यादव आदि मौजूद रहे।