फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के 11 वर्ष जनसेवा, समर्पण का स्वर्णिम कालखंड : नीलकंठ

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। भाजपा के पूर्व मंत्री व वाराणसी से शहर दक्षिणी विधायक नीलकंठ तिवारी ने मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर कहा कि यह जनसेवा, संकल्प और समर्पण का स्वर्णिम कालखंड है। इस दौरान भारत ने आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक मंच पर प्रगति की। विधायक भारतीय जनता पार्टी की मछलीशहर इकाई द्वारा बुधवार को एक पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सरकार ने मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान और आयुष्मान भारत योजनाओं के योगदान ने विकास को गति दी। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि पिछले 11 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने भारत को पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बताते हुए चौथे स्थान की ओर बढ़ने का दावा किया। कहा कि पहले की सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी थी। जिला प्रभारी संतोष सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरे कार्यकाल का पहला साल (जून 2024 से जून 2025) भारत के लिए रणनीतिक, सामाजिक और वैश्विक क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक, ऑपरेशन सिंदूर व वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख ने इस अवधि को परिभाषित किया। जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि मोदी ने भारत को कई क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। इस मौके पर पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, डॉ.हरेंद्र सिंह, दिलीप बलवानी, मंडल अध्यक्ष हरि ओम गुप्ता, राजेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, मनोज, राजेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें