फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: राज कॉलेज केंद्र पर नकल करते एलएलबी के 11 छात्र पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज केंद्र शनिवार को एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान 11 छात्र नकल करते पकड़े गए। केंद्राध्यक्ष और आंतरिक उड़ाकादल ने जांच के दौरान नकल सामग्री के साथ पकड़ा। कॉलेज की ओर से सभी को रेस्टिकेट किया गया है।
विज्ञापन

राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज केंद्र पर शनिवार को पहली पाली में सुबह 8 बजे से 11 की परीक्षा चल रही थी। केंद्राध्यक्ष प्रो. शंभूराम और आंतरिक उड़ाकादल की निगरानी में कई बार छात्रों की जांच की गई। इस दौरान एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर के 11 छात्र नकल सामग्री के साथ पकड़े गए। उड़ाकादल में डा. अखिलेश चंद्र, प्रो. सुधा सिंह, सहायक केंद्राध्यक्ष डा. संतोष कुमार त्रिपाठी, डा. अनिल कुमार मौर्या व वरिष्ठ शिक्षक डा. विजय प्रताप तिवारी की टीम ने छात्रों को नकल करते पकड़ा। सभी का रस्टीकेशन कर दिया गया। केंद्राध्यक्ष व प्राचार्य प्रो. शंभूराम ने बताया कि रस्टीकेशन की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें