क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में रविवार को मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में छह महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए। नगर से सटे उसराभांदी में रविवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर पट्टीदारों में मारपीट की घटना में चले लाठी-डंडे से दोनों पक्षों से अरुण कुमार (26), मीरा देवी (50), रिया (21), दिव्यांशी (14), सीमा (40), अरविंद (55), अतुल (15), पूजा (16) घायल हो गए। वहीं पख्खनपुर गांव में पिता-पुत्र में हुई मारपीट में हरीनाथ (25), रंजना (22), रामानंद (60) घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। मीरा व सीमा को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने कहा कि जांच की जा रही है।