नेवढ़िया/बरईपार। जिले के नेवढ़िया और मछलीशहर थाना क्षेत्रों में स्पार्किंग और कूड़े की चिंगारी से आग लगने से रविवार को 11 बीघा चार विस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। कुत्तूपुर गांव में लगी आग को काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड व पुलिस सफलता पाई, लेकिन तब तक सात बीघा गेहूं की फसल जल चुकी थी। वहीं बरईपार बाजार के पास कूड़े की चिंगारी से आग लगने से आठ बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के कुत्तूपुर गांव निवासी चंद्रप्रताप सिंह के गेहूं की फसल में दोपहर में स्पार्किंग से आग लग गई, जिससे उनका साम बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। आग की लपटें देख ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को सूचना देने के साथ बुझाने में जुट गए, लेकिन ग्रामीण आग पर काबू नहीं पा सके, तभी सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड व पुलिस पहुंच गई, इसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बरईपार बाजार के पास स्थित गेहूं के खेत में कूड़े की चिंगारी से आग लग गई, जिससे कांधापुर निवासिनी निशा पत्नी अजीत कुमार का 4 बीघा और रामआसरे गुप्ता का 4 बिस्वा गेहूं की जलकर नष्ट हो गई। आग की लपटें देख ग्रामीणों नेक आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब तक वे सफल हुए, तब तक दोनों किसानों के गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।