फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 9.42 करोड़ से 109 सड़कें होंगी दुरुस्त, बजट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के विधानसभा सभा क्षेत्रों की बदहाल सड़कों की सूरत जल्द बदलेंगी। इसके लिए माननीयों के प्रस्ताव पर शासन की ओर से नौ करोड़ 42 लाख 81 हजार का बजट आवंटित कर दिया गया है। कुल 109 सड़कों का कायाकल्प किया जाना है। निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग करेगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर कार्य शुरू कराया जाएगा।जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर तक कई सड़कें बदहाल है जिस पर आवागमन करना लोगों के लिए परेशानी होती है। गड्ढे युक्त सड़कों पर वाहन अनियंत्रित हो जाते है जिससे हादसे की संभावना बनी रहती है। इन समस्याओं से निजात के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर शासन ने बदलापुर, मंगराबादशाहपुर, मडियाहूं, मल्हनी, शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के 109 मार्गों के इंटरलाकिंग के नव निर्माण के लिए नौ करोड़ 42 लाख 81 हजार की धनराशि आवंटित किया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को नामित किया गया है। पूर्वांचल विकास निधि जिलांश योजना के तहत चयनित सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें