फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण माह में शून्य से पांच वर्ष के पाए गए 104542 कुपोषित बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सिंतबर माह में जिले में चले पोषण माह में शून्य से पांच वर्ष के कुल एक लाख चार हजार 542 बच्चे कुपोषित बच्चे पाए गए हैं। जिसमें अधिकारियों द्वारा गोंद लिए गए 72 गावों में भी स्थित कुपोषित बच्चों की संख्या शामिल हैं। इस माह में कुल चार लाख 57 हजार488 बच्चों का वजन किया गया था। जिसमें तीन लाख 52 हजार 946 बच्चे सामांय पाए गए। इस माह में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को कुपोषण के प्रति जागरुक भी किया गया है। इस अभियान को संपन्न कराने में पूरे प्रदेश में जिला तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा हर साल सितंबर माह को पोषण माह के रुप मनाया जाता है। जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को कुपोषण से बचने के उपाय बताए जाते हैं। साथ ही उनको इसके लिए जागरुक भी किया जाता है। इसी क्रम में जिले में इस साल भी सितंबर माह को पोषण माह के रुप में मनाया गया। इस माह में प्रत्येक दिन कोई न कोई कार्यक्रम कर लोगों को कुपोषण से बचने के उपाय बताए जा रहे थे। इसके लिए लोगों को जागरुक भी किया गया। इसके लिए जिले में संचालित 5321 आंगनबाड़ी केंद्रो के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्राम्य विकास, जिला पंचायत राज, बाल विकास पुष्टाहार विभागों द्वारा प्रतिभाग कर सफल बनाया गया है। इस अभियान को जिले के सभी 1749 ग्राम पंचायतों में चलाकर शून्य से पांच वर्ष के बच्चों का वजन कर कुपोषित बच्चों को चिंहित किया गया। इस दौरान जिले में शून्य से पांच वर्ष के चार लाख 63 हजार 57 बच्चे हैं। जिसमें से इस पोषण माह में चार लाख 57 हजार 488 बच्चों का वजन किया गया। इस दौरान तीन लाख 52 हजार 946 बच्चे सामांय पाए गए। जबकि 62 हजार 409 बच्चे कुपोषित और 22 हजार 133 बच्चे अति कुपोषित पाए गए हैं।
5569 बच्चों का नहीं हो पाया वजन
जौनपुर। पोषण माह अभियान में जिले में शून्य से पांच वर्ष के 5हजार569 बच्चों का वजन नहीं हो पाया है। इसका अंदाजा विभाग के आंकड़े देखने पर खुछ पता चल जाएगा। जिले में शून्य से पांच वर्ष के कुल चार लाख 63 हजार 57 बच्चों की संख्या है। जिसमें से मात्र चार लाख 57 हजार 488 बच्चों का वजन किया गया है।
विज्ञापन

सितंबर को पोषण माह के रुप में मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को कुपोषण के प्रति जागरुक करने का कार्य किया गया है। इस अभियान को सकुशल संपन्न कराने में पूरे प्रदेश में जिला तीसरे नंबर पर है। इस माह में बच्चों का वजन किया गया। जिसमें 82409 कुपोषित और 22133 अतिकुपोषित बच्चे पाए गए हैं।
विज्ञापन

राकेश मिश्र
जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें