जौनपुर। दुर्घटना दावा प्राधिकरण कार्यालय में रविवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।इसमें दुर्घटना के 26 मामलों का निस्तारण किया गया। पीड़ित परिवारों को 2.04 करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति मिलेगी। वहीं, 76 प्रकीर्ण मामलों का निबटारा किया गया, जिसमें रिफंड बाउचर के माध्यम से चार करोड़ 20 लाख 66 हजार 823 करोड़ रुपये याचियाों के पक्ष में अवमुक्त हुए। ट्रिब्यूनल जज भूदेव गौतम ने राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत वैकल्पिक विवाद समाधान की प्रणाली है। लोक अदालतें न केवल पक्षकारों के बीच विवादों को सुलझाती हैं बल्कि सामाजिक सद्भाव को भी सुनिश्चित करती हैं। पक्षकार मामलों को अपनी पूर्ण संतुष्टि के साथ आपसी सहमति से सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाते हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराकर पीड़ित परिवार को शीघ्र क्षतिपूर्ति दिलवाने की बात कही। इस मौके पर अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव, राना प्रताप सिंह, अधिवक्ता वीरेंद्र सिन्हा, बीएल पटेल, एके सिंह, बृजेश निषाद, निलेश निषाद, सूर्यमणि पांडेय,अरविंद अग्रहरि, शोभनाथ यादव आदि उपस्थित रहे।