फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

429 कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट से डाले वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मतदान कार्मिक के रुप में लगे 429 कर्मचारियों ने गुरुवार को तिलकधारी सिंह इंटर कालेज में पोस्टल बैलेट के माध्य से अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया है। इस दौरान जौनपुर लोकसभा सीट पर 52 मत और मछलीशहर लोकसभा सीट पर 377 मत पड़े हैं। जिले के दो लोकसभा सीट जौनपुर व मछलीशहर में 12 मई को मतदान होना है। मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए कुल 15 हजार 240 कर्मचारियों को मतदान कार्मिक के रुप में लगाया गया है। यह कर्मचारी मतदान अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। इसके लिए टीडी इंटर कालेज में मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के दौरान ही वोट डालने के लिए विधानसभावार बूथ की व्यवस्था की गई है। गुरुवार को शुरु हुए मतदानकार्मिकों के प्रशिक्षण के समय ही वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। वोट सकुशल डलवाने के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है। संबंधित विधानसभा के एआरओ के नेतृत्व में मतदान कार्य होना है। कर्मचारी प्रशिक्षण लेने के बादअपने संबंधित विधानसभा के बूथ पर जाकर मताधिकार का प्रयोग कर रहे थे। वे पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट डाल रहे थे। इस दौरान दोनों लोकसभा में कुल 429 मत पड़े। जिसमें जौनपुर लोकसभा सीट पर 52 मत और मछलीशहर लोकसभा सीट पर 377 मत पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें