सिकरारा। न्याय पंचायत डमरुआ के प्राथमिक विद्यालय उत्तर का पूरा बभनौली पर आयोजित चुनावा पाठशाला में मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। संकुल प्रभारी डॉ विजय बहादुर सिंह ने मतदान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के इस चुनाव हर वयस्क नागरिक का कर्तव्य है कि वह मतदान प्रक्रिया में अवश्य शरीक हो। मतदान को पर्व की तरह लें और आगामी 12 मई को बूथ पर पहुंच कर वोट करें। आपका एक वोट आगामी लोक सभा के गठन में महत्वपूर्ण योगदान करेगा। प्राथमिक विद्यालय चाँदपुर के प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि चुनाव आयोग की तरफ से इस प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाया गया है। प्रत्येक बूथ पर इवीएम मशीन के साथ साथ वीवी पैट मशीन द्बारा आप तत्काल देख सकेंगे कि आप जिसे वोट दिए है। इसी क्रम में न्याय पंचायत खपरहा , बढ़ौना, जाम तथा पचोखर में भी चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान बबिता कन्नौजिया, जय प्रकाश मिश्र, आशीष कुमार, सुरेश चन्द्र मिश्र, प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र मिश्र, गिरिजा शंकर शास्त्री आदि मौजूद रहे।