फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने सोमवार को चौकिया स्थित नवीन सब्जी मंडी में बनाए गये स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बैरीकेडिंग एवं जाली की व्यवस्था मजबूत करने को कहा। मतगणना के दिन संपूर्ण मतगणना स्थल पर सीसी कैमरे लगाएं जाएंगे। एक हफ्ते पहले भी उन्होंने चुनाव की तैयारियां करने को कहा था लेकिन मंडी परिषद में गंदगी का अंबार दिखा। इस पर नाराजगी जताते हुए हालत सुधारने को कहा। मंडी में स्थित दुकानों को तय समय में जल्द से जल्द खाली कराने का निर्देश दिया। इसके बाद वह टीडी कालेज स्थित पार्किंग स्थल का जायजा लिये जहां उन्होंने मैदान में गड्ढे को भरने का भी निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर.पी.मिश्र, मुख्य राजस्व अधिकारी डा. सुनील कुमार वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरडी यादव, उप जिलाधिकारी सदर मंगलेश दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें