फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को दिया गया ईवीएम प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी के निर्देश पर चल रहे ईवीएम प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को सदर तहसील के नायब तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह की देखरेख में मल्हनी विधानसभा के कई बूथों पर प्रशिक्षण दिया गया। मल्हनी विधानसभा के बक्शा विकास खंड में पट्टी राव, उमरछा, उमरपुर आदि गांव के बूथों पर ईवीएम मशीन रखकर लोगों को मतदान का प्रशिक्षण दिया गया। खास तौर से पहली बार वोटर बने लोगों में ईवीएम को देखने की उत्सुकता दिखी। इस अवसर पर शैलेन्द्र श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक अधीर विश्वकर्मा, धीरेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें