फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगारपरक शिक्षा समय की जरूरत: प्रो.पुरोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दून विश्वविद्यालय के स्कूल आफ मैनेजमेंट के प्रो. एचसी पुरोहित ने कहा कि छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा मुहैया कराना समय की मांग है। शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो छात्रों को शिक्षा के साथ रोजगार मुहैया कराने में सहयोगी साबित हो। रोजगारपरक शिक्षा से ही छात्रों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। वह शुक्रवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय में आयोजित विशेष व्याख्यानमाला में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रबंध अध्ययन संकाय में समस्त पाठ्यक्रम आज के औद्योगिक जगत के मांग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गए हैं। आज रोजगारपरक शिक्षा समय की जरूरत बन गई है। उन्होंने कहा कि इस भू-भाग में ग्रामीण जनसंख्या की बहुलता है। आम व्यक्ति का मुख्य पेशा खेती है। इस क्षेत्र विशेष को औद्योगिक दृष्टि से विकसित करने के लिए वित्तीय प्रबंधन की जानकारी जरूरी है। पूर्वांचलविश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है जहां एमबीए (फाइनेंस एंड कंट्रोल) पाठ्यक्रम की शुरुआत की गयी है। पाठ्यक्रम का उद्देश्य पूर्वांचल क्षेत्र के नौजवानों को वर्तमान समय में औद्योगिक जगत की मांग के अनुरूप तैयार करना है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रभावशाली साक्षात्कार के तरीके सिखाए। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में जरूरी है कि विद्यार्थी अपने आप को निरंतर अपडेट करते रहें। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. वीडी शर्मा ने किया। इस अवसर पर डा. सचिन अग्रवाल, अबू सलेह, कमलेश मौर्या, अभिनव श्रीवास्तव, अनुपम कुमार समेत तमाम विद्यार्थी उपस्थित रहे। स्वागत प्रो. अजय द्विवेदी और संचालन सुशील कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें