फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकुर ने मुलायम को दी पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केराकत। अमरा गांव में बुढ़ऊ बाबा अखाड़े पर सोमवार को कुश्ती दंगल में तीन दर्जन पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंकुर पहलवान भुजाली गाजीपुर ने मुलायम सिंह पहलवान नई बाजार जौनपुर को चित किया। इसी प्रकार रवि ने परवाना पहलवान मार्टिनगंज को, अभिषेक एकौनी ने हीरामन पहलवान अजगरा वाराणसी को, अतुल केराकत ने गोलू गड़वारे को, पीयूष पहलवान गाजीपुर ने दुर्गेश सिरकोनी को तथा सुनील पहलवान नरायनपुर ने राहुल करमपुर गाजीपुर को चित किया। किशन पहलवान धर्मापुर व सौरभ केराकत के बीच, मोहित बसवत व राजबहादुर मिश्रा के बीच, धर्मेन्द्र अजगरा वाराणसी व गोपाल कोनिया के हिमांशु खेतासराय व अशोक अजगरा वाराणसी के बीच कुश्ती बराबर पर रही। इस अवसर पर सपा नेता संजय सरोज, मंगला पहलवान, चंद्रजीत पहलवान, रामआसरे पहलवान आदि ने पहलवानों का हाथ मिलवाया। कुश्ती के आयोजक गामा यादव व प्रधान कमला यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। रेफरी डा. सुदर्शन यादव रहे। संचालन महेंद्र सिंह पहलवान ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें