जौनपुर। संविधान बचाओ संघर्ष समिति के जिला यूनिट द्वारा रविवार को किशन क न्हैया हाल पालिटेक्निक पर हुई बैठक में 31 राज्यों में 550 जिलों में पांच मार्च को होने वाले भारत बंद को सफल बनाने पर मंथन किया गया। जिला संयोजक राजेश गौतम ने बताया कि ईवीएम द्वारा 13 प्वाइंटर रोस्टर और 10 फीसदी आरक्षण के विरोध में भारत बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि बहुजन मुक्ति मोर्चा, आदिवासी एकता परिषद, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के भीम आर्मी, सरदार सेना, पाल एकता मंच, यादव महासभा, प्रजापति महासभा, धोबी महासभा, खटीक महासभा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, राष्ट्रीय किसान मार्चा सहित आदि सहयोगी संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। बैठक में गुलाब यादव, वाहिद अली सिद्दीकी, राकेश राजभर, हसील हैदर, रामजीत मौर्य, महेंद्र निषाद, इंद्रजीत भंडारी, संतोष गुप्ता व रवि सोनकर आदि उपस्थित रहे।