फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का हौसला देखकर झुक गया पाकिस्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय सेना की ताकत के आगे पाकिस्तान झुक गया और विंग कमांडर अभिनंदन को उसे छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। विंग कमांडर की रिहाई के बाद अलग-अलग संगठनों एवं क्षेत्रों में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

ओलंदगंज में कारोबारी एवं रेसक्रास सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य अमित गुप्ता ने कहा कि भारतीय सेना की ताकत के आगे पाकिस्तान झुक गया और उसे विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस खुशी में पूरा देश दीपावली जैसा पर्व मना रहा है। अभिनंदन ने पाकिस्तान के एक एफ 16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। पूरा देश अपने वीर जवान की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। तारापुर में विंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल भारत वापसी के बाद मुस्लिम महिलाओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस मौके पर जुमैरा अख्तरी, जरीना बेगम, शबनम, हिना बानो, शबाना फरीदी, रजिया, सीमा, रुखसार नाजो, मीरा गुप्ता, चंदा, नेहा ,आशिया, रिजवाना बेगम, नायरा, रेशमा, नूर बानो आदि मौजूद रही। सद्भावना पुल पर नौजवान छात्र संगठन के छात्रों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भारत माता जय के नारे लगाते हुए खुशी का इजहार किया। इस मौके पर शिवम सिंह घोड़ा, जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा, नीरज उपाध्याय, योगेश मिश्रा, राजेश गौतम, इंद्रेश यादव, सचिन, सूरज उपाध्याय, अभिषेक तिवारी, हेमंत तिवारी , विशाल कुमार, अजय रजत मौजूद रहे। शीतला धाम चौकिया में भोजपुरी कलाकार आशीष माली के नेतृत्व में ढोल नगाड़े के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए खुशी जताई और भारत माता की जयकारे लगाए गए। इस मौके पर विनय गुप्ता, डिंपल साहू ,गुड़िया गुप्ता, अंजलि साहू, श्रद्धा गुप्ता, सरोज, ईशा मौजूद रहीं।
सिकरारा : देश वासियों को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था वह आखिरकार आ ही गया। लोग टीवी के सामने बैठ कर विंग कमांडर अभिनंदन के वतन वापसी के इंतजार में बेजार हो रहे थे। ज्यों ही न्यूज चैनल पर खबर आई कि अभिनंदन ने अपने सरजमीं पर कदम रख दिया है, लोग हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए तिरंगा लहराते हुए सड़कों पर निकल पड़े। क्षेत्र के गोनापार बाजार में भाजपा जिलाउपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय के नेतृत्व में युवाओं की टोली एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिए। भभौरी गोदाम पर मण्डल अध्यक्ष विपुल सिंह, सिकरारा में चंद्रभान सिंह, लाला बाजार में सत्य प्रकाश सिंह, प्रमोद यादव व जितेंद्र मिश्र तथा फतेहगंज में अमर नाथ सेठ की अगुवाई में लोगों ने जमकर धमाल किया। ढोल ताशे के साथ युवाओं ने नाचते गाते अभिनंदन का अभिनंदन किया। सभी ने इस पल का स्वागत किया।
विज्ञापन

बदलापुर : इंदिरा चौक पर शुक्रवार को तिरंगा रथ पहुंचने पर खुशी से लवरेज भाजपाईयों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपाईयों ने शौर्य दिवस भी मनाया। वंदे मातरम, भारत माता की जय से कस्बा गूंज उठा। सेना में पायलट आफिसर रहे राधेश्याम पांडेय तथा सेना के सिपाही प्रदीप शुक्ल ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिससे देश की जनता का मनोबल व मस्तक ऊंचा हो गया। भाजपा सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का नतीजा है कि भारतीय सेना को जवाब देने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि 70 सालों में पहली बार सेना को खुली छूट दी गई है। भाजपा सरकार ने सेना को छूट देकर सेना का मनोबल बढ़ा दिया। इस दौरान लड्डू भी वितरित किया गया। इसी क्रम में ग्रामपंचायत कैथौरा में भी ग्रामप्रधान ओमप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में विजय जुलूस निकाला गया। लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए पाक प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इस अवसर पर डा. प्रमोद मिश्र, अशोक सिंह, उमापति पांडेय, अनुपम सिंह, कैलाश तिवारी, संग्राम यादव, सुधीर सिंह, रमेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें