शाहगंज। सीमा पर तनाव व देश के हालात के मद्देनजर शाहगंज जंक्शन पर गुरुवार को आरपीएफ ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों को अनजान वस्तुओं से दूर रहने की हिदायत दी।
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव ने रेल यात्रियों को जागरूक करते हुए कहा कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें। कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखता है तो इसकी सूचना फौरन रेलवे सुरक्षा बल, कंट्रोल रूम रेलवे सुरक्षा बल लखनऊ, राजकीय रेलवे पुलिस अथवा रेलवे के किसी कर्मचारी को सूचित करें। साथ ही अपने भारतीय होने का फर्ज निभाएं। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर चेकिंग के दौरान रेलवे आरक्षण घर, पार्सल घर, प्लेटफार्म परिसर आदि को चेक किया गया। इस मौके पर कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह, प्रवीण सिंह एवं क्विक रिएक्शन टीम से हेड कांस्टेबल सुखराम सिंह, कांस्टेबल ओमकार मौर्य आदि मौजूद रहे।