जौनपुर। काश्मीर के पुलमावा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत पर पर सोमवार को जगह-जगह कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को नमन किया। शिक्षण संस्थाओं में बच्चों ने कैंडल जलाकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
बरसठी: पन्ना लाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल पपरावन कटवार में छात्रों ने पाकिस्तान के विरोध में रैली निकाली। रैली कटवार बाजार, पपरावन तिराहा, और गांव में भ्रमण किया। रैली में प्रबंधक मनोज कुमार जायसवाल,
प्रधानाचार्य घनश्याम गौतम, उप प्रधानाचार्य रंग बहादुर सिंह, नंदलाल यादव, जय प्रकाश शुक्ला, बबिता चौरसिया, रोली शुक्ला, सोनम सिंह ,रिशु यादव ,रिंकू जायसवाल, मिथलेश चौरसिया मौजूद रहे।
मीरगंज: बंधवाबाजार में शहीदों की यादव में श्रद्धांजलि दी गई। रैली अदारी बाजार (तिराहा) से जगदीशपुर, बरावा होते हुए बन्धवा बाजार (पुलिस चौकी) पहुंची। यहां लोगों ने आतंक के खिलाफ नारेबाजी की। रैली में चंद्रभान गिरी, सोनू, फरीदी, चंद्रसेन गिरी,धर्मराज गौतम,चंद्रशेखर गिरी, विनोद यादव, अरुण पांडेय, विजय यादव, शैलेश, चंदन सिंह के साथ लोगों पाकिस्तान का पुतला फूंका। उधर, किसुनदासपुप बाजार के लोगंों ने मोहम्मद मुमताज, शिवशंकर, बबलु सोनी, हमर, बबलू रहमानी, रिजवान, मो. आसिफ, पाकिस्तान का पुतला दहन किया।
बक्शा: ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुख सजल सिंह, खंड विकास अधिकारी रामसुंदर भारती के नेतृत्व में ब्लॉक कर्मियो ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि पश्चात परिसर से शहीदों के बैनर के साथ भीड़ पाकिस्तान व आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए थाना गेट से बक्शा बाजार पहुँची। सैकड़ो की संख्या में भीड़ जिन्दाबाद के नारे लगा रही थी। इस दौरान प्रभारी एडीओ रामकृष्ण यादव, सुधाकर सिंह, विनोद सिंह, महेश तिवारी, केशरी प्रसाद, रविकुमार, सुनील यादव, नागेंद्र सिंह,लालबहादुर, बबलू चौहान, शिवश्याम सिंह, लालसाहब सिंह, मानिकचन्द दूबे, देवराज पाण्डेय सहित आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
नेवढिय़ा: क्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थानों पर जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। समाजसेवी आनंद तिवारी के नेतृत्व में क्षेत्र के भवानीगंज में पूरे बाजार में जुलूस निकालकर नारेबाजी की। इस मौके पर प्रधान आशुतोष तिवारी, मुन्ना पटेल, लालबहादुर पटेल, बाबा प्रजापति, राजू गौतम, संजय गौतम, गजराज पटेल, दिनेश पटेल उपस्थित रहे।
मछलीशहर: बख्शी पालीटेक्निक मुजार में छात्रों ने जुलूस निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। चुंगी चौराहे से आरम्भ होकर नगर का भ्रमण किया । रोडवेज बस स्टैंड, बरईपार चौराहा, मुंगराबादशाहपुर चौराहा, सादीगंज, सराय ,मंगलवाजार में भ्रमण करते हुए कालेज लौटे। प्रबन्धक रईस अहमद खान, पूर्व प्रधानाचार्य जनार्दन द्विवेदी, ग्राम प्रधान मुजार चन्दू, मुकेश यादव, सरफराज, जसीम, शहजादे खा, आजम खां, प्राचार्य विंनोद कुमार मौजूद रहेे।
शाहगंज: खुशबू जायसवाल के नेतृत्व में नगर के बुढ़वा बाबा मंदिर प्रांगण में श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस दौरान मोहिता जायसवाल, रीतू अग्रहरि, ऊषा गुप्ता, नुपुर अग्रहरि, रेनू सेठ, मीरा रानी, वैष्णवी जायसवाल, दीपा सेठ, अमृता जायसवाल, शुभ लक्ष्मी अग्रहरि, मोती देवी, नीलू अग्रहरि, प्रीति, निवेदिता जायसवाल, मुस्कान, सपना, नायरा, रक्षा समेत तमाम लोग मौजूद रहीं।
न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
शाहगंज। पुलवामा में आतंकी हमले मे शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए सोमवार को तहसील अधिवक्ता संघ ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भारत यादव की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रहकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। संचालन महामंत्री रामजी चौरसिया ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रामहित यादव, भारत यादव, लालता प्रसाद यादव, सुरेंद्र बहादुर सिंह, अमर बहादुर सिंह, रामफेर गुप्ता, शारिक खान, राजदेव यादव, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।