फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की बैठक में बोर्ड परीक्षा पर चर्चा आज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की सात फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सभी स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक 29 जनवरी को 11.30 बजे से कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में होगी। दो मार्च तक चलने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। डीआईओएस डा. बृजेश मिश्र ने बताया कि कापी और पेपर का वितरण किया जा रहा है। दो फरवरी तक सभी केंद्रों को पेपर भेज दिया जाएगा। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी का परिचय बनाने को कहा। परिचय पत्र नहीं बनने पर कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें