जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा आयोजित कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम में काशी प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि भारत में परिवार की महत्वा प्राचीन काल से रही है। परिवार से देश व समाज का निर्माण होता है। एक अच्छा एवं संस्कारित परिवार ही अच्छे राष्ट्र का निर्माण करता है। इस लिए हमें परिवार की एकता एव अखंडता के लिए प्राचीन परम्पराओं का पालन करते हुए परिवार को अच्छी शिक्षा संस्कार देना चाहिए। विभाग प्रचारक संतोष ने कहा कि राष्ट्र को कुटुम्ब के माध्यम से जिस प्रकार चरम पर पहुंचाया जा सकता वह माध्यम सयुक्त्त परिवार ही है। इस मौके पर मुरली पाल, शिव प्रकाश, वेद प्रकश, सुशील, सुरेश, संतोष, अजय पाठक आदि मौजूद रहें।