फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकार व कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। आजाद शिक्षा केंद्र कार्यालय पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में सभी को संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। एक सोच फाउंडेशन लखनऊ के जीशान ने कहा कि बीए जागरिक कार्यक्रम चलाकर सभी को जागरूक किया जा रहा है। रचिता ने कहा कि जागरिक का अर्थ है जागरूक नागरिक होना। खेल के माध्यम से युवाओं को अधिकारों व कर्तव्यों पर आधारित कार्य दिए जाते है। संस्था प्रमुख निसार ने बताया कि कार्यक्रम शाहगंज व खुटहन ब्लॉक में चल रहा है। इस प्रोग्राम के तहत 250 युवाओं को जागरिक करने का लक्ष्य था। लेकिन लक्ष्य से अधिक 329 युवा जागरिक के लिए तैयार है। इस दौरान ऋतु गुप्ता, सुष्मिता चौधरी, शिवानी सिंह, मोनिका, रीमा, कुशाग्री, नीतू, कृष्ण, पवन, ज्योति, सुनीता, शिखा, सविता, आरती, आँचल, प्रियंका, सोनिया, सीमा आदि उपस्थित रहे। ज्योतिका ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें