सिकरारा। क्षेत्र के बढ़ौना न्याय पंचायत स्थित मॉडल इंग्लिश मीडियम पूर्व माध्यमिक विद्यालय इब्राहिमाबाद पर गुरुवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें इस मुहिम से जुड़े जनपद स्तरीय पदाधिकारी तथा समाज सेवी व प्रबुद्धजन शामिल हुए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजक संगीता अग्रवाल ने कहा कि आधी आवादी के बिना सभ्य समाज की परिकल्पना असंभव है। नारी सृष्टि की संरचना के मूल गुण में स्थित है। नारियां शक्ति स्वरूपा हैं। जिनके विविध रूप समाज में विविध आयाम स्थापित कर अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति करते आए हैं। सह संयोजक सरिता सिंह ने कहा कि नारी का अस्तित्व तभी सुरक्षित है जब बेटी सुरक्षित है। इसके अन्य स्वरूप बाद में अपने आप सबल होते हैं। इस अभियान में बेटियों की अच्छी शिक्षा बहुत ही आवश्यक है। हर बेटी में गार्गी, कल्पना चावला, पीटी उषा तथा मेरी काम बनने की क्षमता है। जरूरत है उन्हें बेहतर सुविधाएं देने की। गोष्ठी को डा. सन्ध्या सिंह तथा सेवा भारती मातृ मण्डली की जिला संयोजक रंजना पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया। प्रारम्भ में अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलितकर कर कार्यक्रम काशुभरम्भ किया। विद्यालय की छात्राओं ने मैं लड़की हूँ मुझे पढ़ना है थीम सांग का भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्य क्रम में प्रधान सभा नाथ सरोज मीना सिंह, माधुरी जायसवाल, नन्दिनी मौर्य आदि सक्रिय रहे। संचालन संकुल प्रभारी सुनील सिंह ने किया।