शाहगंज। नगर के रामलीला भवन चौराहे पर सोमवार की रात अचानक प्राइवेट बस का पहिया निकलने से अफरा तफरी मच गयी। फिलहाल घटना में कोई घायल नहीं हुआ। प्राइवेट बस देर रात जौनपुर से शाहगंज आ रही थी। रामलीला भवन चौक के पास पहुंची थी तभी अचानक पिछला पहिया निकल गया। भीड़ वाले चौराहे पर हुई घटना से लोगों में अफरा तफरी मच गयी। घटना के बाद बीच सड़क पर बस खड़ी हो जाने से सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। दो घंटे के बाद बस ठीक होने पर आवागमन बहाल हो सका।