फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 100 विद्यार्थियों ने किया प्रयागराज का एक्सपोजर विजिट

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आयोजित क्विज में प्रथम 100 स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को एक्सपोजर विजिट के लिए शुक्रवार को प्रयागराज के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। बीआरसी परिसर से खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र पटेल के नेतृत्व में प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष उमानाथ यादव ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को बस से रवाना किया। इस दौरान बच्चों को आनंद भवन, तारामंडल, स्वराज भवन, चंद्रशेखर आजाद पार्क, संगम का विजिट कराया गया। तारामंडल में बच्चों ने खगोल विज्ञान से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की और आनंद भवन में प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू से संबंधित जानकारियां उन्हें दी गईं। चंद्रशेखर आजाद पार्क में बच्चों ने आजाद की मूर्ति को नमन किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों से कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने ब्रिटिश सिपाहियों से लड़ते हुए अपने पिस्तौल की आखिरी गोली अपने सिर पर इसलिए मार ली, क्योंकि वह अंग्रेजों के हाथों मरना नहीं चाहते थे। संगम तट पर बच्चों को गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के मिलन और कुंभ मेले के महत्व के बारे में बताया गया। इस मौके पर चंद्रप्रकाश मिश्रा, राकेश सिंह, एआरपी सत्यनारायण, राजेश वर्मा, केशव सिंह, सुनील, नीतू भाष्कर, ओम प्रकाश, राकेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें