मेरी आवाज सुनो, सुजानगंज -गहरपारा सड़क जर्जर। स्रोत-पाठक
क्षेत्र के रेहटी एचपी पेट्रोल पंप के बगल से ग्राम छतारी मार्ग होते हुए जगदीश सरोज की दुकान तक जाने वाला मुख्य संपर्क मार्ग बदहाल है। लगभग 1100 मीटर लंबा यह मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है, जिससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कत होती है। इस सड़क का निर्माण जिला पंचायत से 2014 में 34 लाख की लागत से हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक, इस सड़क का निर्माण तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा दिनेश चौधरी के कार्यकाल में कराया गया था। अब सड़क का डामर पूरी तरह उखड़ चुका है और अब सिर्फ पत्थर व गहरे गड्ढे ही नजर आते हैं।जलालपुर के छतारी गांव जाने वाली यह मार्ग न सिर्फ छतारी गांव के निवासियों को जोड़ता है। सड़क खराब होने के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है। राहगीरों आने-जाने में परेशानी होती है। व्यापारियों ने इस 1100 डॉ. रविंद्र नाथ सिंह, छतारी गांव ने कहा कि साल 2014 में जब यह सड़क बनी थी, तो हम सब बहुत खुश हुए थे कि अब पेट्रोल पंप और मुख्य बाजार जाना आसान हो जाएगा लेकिन बीते 7-8 सालों से इस सड़क की मरम्मत नहीं होने परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।-
-जोगेंद्र सिंह, छतारी गांव ने कहा कि रेहटी-छतारी जर्जर मार्ग पर आवागमन करना किसी मुसीबत से कम नहीं है। कोई भी इस गड्ढे वाले मार्ग पर जाकर अपनी गाड़ी खराब नहीं करना चाहता। आए दिन दुकान के सामने दोपहिया वाहन सवार असंतुलित होकर गिरकर घायल हो रहे हैं।
-गुलशन सिंह, छतारी गांव ने कहा कि बारिश से सड़क पर बने गड्ढों में घुटने तक पानी भर जाता है, जिससे यह पता ही नहीं चलता कि पैर कहां रखना है। बच्चों को स्कूल भेजने में डर लगा रहता है।
-अखिलेश कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत जौनपुर ने कहा कि रेहटी-छतारी मार्ग की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन स्तर भेजा जाएगा। बजट स्वीकृति होने पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा। राहगीरों को परेशानी न हो इसका ध्यान दिया जाएगा