फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नहर की पटरी कटने से 100 बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
शारदा सहायक खण्ड 39 नहर की टूटी पटरी निकलता पानी। संवाद
विज्ञापन
मीरगंज।
विज्ञापन

मछलीशहर विकास खंड के भटहर (चौधरी का पुरा) गांव में रविवार की भोर में शारदा सहायक खंड-39 नारायणपुर राजवाहा नहर की पटरी कट गई। पटरी कटने से खेतों में पानी भरने लगा। करीब 100 बीघा फसल पानी में डूब गई। किसानों का दावा है कि नहर के पानी से लगभग 100 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। सूचना के बाद नहर विभाग के कर्मचारियों ने दोपहर तक टूटी पटरी को बांधकर पानी के रिसाव को बंद दिया। अधिशासी अभियंता जितेंद्र सिंह शारदा सहायक खंड-39 ने बताया कि नहर में पाइप के बगल से रिसाव होने के कारण पटरी कटी थी। सूचना मिलने के बाद मरम्मत कराकर रिसाव को बंद कराया गया। खेतों में घुसा पानी ड्रेन (नाली) के रास्ते आगे निकल गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें