फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मोबाइल शोरूम से 8.5 लाख रुपये नकदी समेत 100 एंड्रॉयड फोन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ओलंदगंज स्थित एक मोबाइल शोरूम का शटर काटकर मंगलवार की रात चोर एंड्रॉयड फोन के साथ लाखों रुपये नकदी उठा ले गए। पुलिस इस मामले में एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुक्खीपुर निवासी रविशंकर गुप्ता का ओलंदगंज में रवि कम्युनिकेशन मोबाइल शोरूम है। उन्होंने तहरीर में बताया कि बीती रात शटर काटकर चोर करीब 8.5 लाख रुपये नकदी व 100 एंड्रॉयड फोन उठा ले गए। इस घटना से व्यापारियों में भय का माहौल है। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। शोरूम के आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस की चौकसी के बावजूद चोरों ने वारदात को अंजाम देकर प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें