फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ ट्रेनों से पहुंचे10 हजार प्रवासी श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। स्थानीय भंडारी रेलवे जंक्शन पर रविवार को गुजरात, मुंबई, जयपुर व दिल्ली सहित तीन हाल्ट ट्रेनें कुल करीब 10 हजार प्रवासी श्रमिक को लेकर पहुंची। जिनको ट्रेनों से उतारकर सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए कतार बद्घ स्टेशन से बाहर लाया गया। लंच पैकेट व बिस्लेरी का पानी देकर बसों में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। राजकोट से विहार जा रही एक ट्रेन प्लेट फार्म नंबर पांच पर पहुंची। प्लेट फार्म से पहुंचने से पहले प्रवासी श्रमिक पानी आदि को लेकर हो हल्ला मचाना शुरु किये थे।लेकिन प्लेट फार्म पर पुलिस तैनात कर उसका इंजन बदलवाया गया।इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई। जिसमें जिले का कोई प्रवासी श्रमिक नहीं था। इस सबंध में अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व राम प्रकाश ने कहा कि नौ ट्रेनों से कुल करीब 10 हजार पहुंचे प्रवासी श्रमिकों को बसों पर बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। राजकोट से विहार जाने वाली ट्रेन को इंजन बदलने के लिए प्लेट फार्म नंबर पांच पर रोका गया था। जिसमें जिले का कोई प्रवासी श्रमिक नहीं था। इंजन बदलने के बाद उसे आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें