जौनपुर। बुधवार को जिले में 10 कोरोना पॉजिटिव केस मिले जबकि 22 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर चले गए।
बुधवार को कुल 1222 की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें से 1212 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई जब कि दस लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इसी के साथ अब जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 6348 हो गई जबकि 6066 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। अच्छी बात यह रही कि आज जिले में कोरोना से किसी की भी मौत की खबर नहीं है। जबकि अबतक जिले में कुल कोरोना से 95 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को कुल 1015 सैंपल लिए गए। अबतक कुल 273121 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें से 271779 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जबकि 1342 सैंपल की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।