कोतवाली क्षेत्र के मिरसादपुर गांव स्थित फोरलेन बाईपास पर बुधवार की शाम ट्रक-ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली पर सवार 10 लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख छह को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बलुआ गांव स्थित एक ईट भट्टे के मजदूर ट्रैक्टर की ट्राली पर सवार होकर बलुआ की आ रहे थे। धनियामऊ पुल के पास लकड़ी लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर पलट गया। साथ ही ट्रक भी पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार 50 वर्षीय महबूब निवासी झारखंड, 26 वर्षीय अमृतेश निवासी प्रतापगढ़, 27 वर्षीय फूलचंद,35 वर्षीय बुदुआ, 35 वर्षीय अशोक, 50 वर्षीय रामभारत,15 वर्षीय रजनी, 25 वर्षीय ममता, 25 वर्षीय राजकुमार, 26 वर्षीय अरविंद निवासी गया बिहार घायल हो गए। महबूब, अशोक, बुदुआ, अमृतेश, फूलचंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।