फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जफराबाद विधानसभा में 5.61 करोड़ की लागत से बनेंगे 10 संपर्क मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में 5.61 करोड़ की लागत से 10 संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सुभासपा विधायक जगदीश नारायण राय ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा था। शासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य सड़क निधि के अंतर्गत क्षेत्र के 10 महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों के नवनिर्माण के लिए कुल 5 करोड़ 61 लाख 37 हजार रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी है। धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव स्थित आवास पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में सुभासपा विधायक ने बताया कि उनके द्वारा प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर इन महत्वपूर्ण सड़कों के नव निर्माण की मांग की गई थी। उन्होंने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण इलाकों में आवागमन की व्यवस्था न केवल सुदृढ़ होगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी। विधायक जगदीश नारायण राय ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से जर्जर और कच्चे पड़े इन मार्गों के पक्का होने से किसानों, छात्रों और व्यापारियों को राहत मिलेगी। स्वीकृत किए गए मुख्य मार्गों में खेताब चढ़ई पटेल बस्ती, छतीसा खुर्द कहार बस्ती, रसूलपुर खास, पिपरिया पाल बस्ती, धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के गद्दोपुर राय बस्ती, विथार से तरसंड अनुसूचित बस्ती, वृंदावन पाल बस्ती, सरेमू तातेपर बस्ती, सुल्तानपुर खास और पांडेपुर खास के संपर्क मार्ग शामिल हैं। विधायक ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी परियोजनाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें