Jaunpur News: पुलिस के अनुसार ट्रेन में सवार कुछ युवकों को पहचान कर पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुलाया लिया था। विरोध करने पर यात्रियों से मारपीट व जानलेवा हमला करते हुए ट्रेन पर भारी पथराव किया।
जौनपुर जिले की बरसठी थाना क्षेत्र में इंटरसिटी ट्रेन पर पथराव करने वाले 10 वांछित आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। बीते 9 जुलाई को रायबरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस को कटवार हाल्ट के पास चेन पुलिंग कर रोका गया और पत्थरबाजी की गई थी।
विज्ञापन
वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने रोहित यादव निवासी आदमपुर, शशिकांत यादव, अखिलेश यादव डिहवा, आशु यादव , सागर बिंद, शुभम मौर्य, पवन यादव कटवार, संकेत पाल गोपालपुर, कृष्णा यादव, प्रिंस बिंद धरिकापुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार ट्रेन में सवार कुछ युवकों को पहचान कर पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुलाया लिया था। विरोध करने पर यात्रियों से मारपीट व जानलेवा हमला करते हुए ट्रेन पर भारी पथराव किया। इससे अफरा-तफरी मच गई थी, कई डिब्बों के शीशे टूट गए थे।
विज्ञापन
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और वायरल फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।
आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने शांतिभंग करने और सीएलए एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। थानाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।