फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ग्रामीण रूटों पर चलेंगी 42 सीटर 10 रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के ग्रामीण इलाकों से जिला मुख्यालय तक पहुंचना अब और सुगम होगा। परिवहन निगम की ओर से जौनपुर डिपो को जल्द ही 42 सीटर 10 नई मिनी बसें मिलेंगी। इन बसों को ग्रामीण रूटों पर चलाने की तैयारी की जा रही है। इससे यात्रियों की निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी। इन बसों का संचालन ग्रामीण बस सेवा के रूप में होगा। रोडवेज की बसें बड़े शहर से छोटे शहर के बीच ही चल पा रही हैं। गांव के लोगों को भी शहर पहुंचने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्राइवेट वाहन (जीप, टैक्सी ऑटो और बस आदि) मनमाना किराया वसूलते हैं, ऊपर से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे में परिवहन निगम ने सिंगल लेन की सड़कों के लिए शासन ने छोटी बसों की मांग की है, ताकि वे सुगमता के साथ गांव और कस्बों तक पहुंच सकें। जौनपुर डिपो के बेड़े में निगम व अनुबंध मिलाकर कुल 97 बसें हैं। यह बसें कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, शाहगंज, आजमगढ़ समेत अन्य जगहों के लिए चलाई जाती हैं। अब ग्रामीण क्षेत्रों को भी रोडवेज से जोड़ने के लिए जौनपुर डिपो से जिले में 42 सीटर 10 रोडवेज बसों का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा गया। है। संभवत: जुलाई के अंतिम सप्ताह तक बसें मिल जाएगी। जिसके बाद इन बसों को ग्रामीण मार्गों पर संचालित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जौनपुर डिपो में 97 बसें प्रतिदिन संचालित हो रही हैं। अब ग्रामीण क्षेत्रों को भी रोडवेज से जोड़ने के लिए 42 सीटर 10 बसों की मांग की गई। बहुत जल्द ही जिले में बसें आ जाएंगी। इससे डग्गामार वाहनों से यात्रियों को राहत मिलेगी। ममता दुबे, एआरएम जौनपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें