फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 25 दिन में 1.96 लाख लोगों ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान का जिले में सार्थक परिणाम देखने को मिलने लगा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार टीकाकरण कराने वालों में जागरूकता बढ़ी है। चालू माह के 25 दिन में जिले में 1.96 लाख लोगों को टीका लगाया गया है। हालांकि जून के शुरूआत में टीकाकरण की गति काफी कम रही, लेकिन धीरे-धीरे टीकाकरण की गति में काफी सुधार हुआ है। जून में अब तक 1,96,923 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। टीकाकरण के आंकड़ों पर नजर डालें तो 30 मई तक 3,31,490 लोगों को टीका लगा दिया गया था, जबकि 25 जून तक वैक्सीन लेने वालों की संख्या बढ़कर 5,28,413 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में 25 जून को 16,580 लोगों को टीका लगाया गया। जून मध्य के बाद से टीकाकरण अभियान में काफी सुधार हुआ है। आंकड़ों पर गौर करें तो लक्ष्य के मुकाबले जून महीने में वैक्सीनेशन की स्थिति काफी बेहतर है। डर और तमाम भ्रांतियों के चलते लक्ष्य को पूरा करने में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन जून माह में जिले में टीकाकरण की स्थिति बेहतर मानी जा रही है। स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ सरकार की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का नतीजा रहा है कि जून के अंतिम सप्ताह में टीकाकरण के लक्ष्य में काफी हद तक सुधार हुआ है। मई माह में टीकाकरण के आंकड़ों पर नजर डालें तो जून के मुकाबले में काफी कम था। समय बीतने के साथ लोगों में जागरूकता आ रही है। जिसके चलते टीका लगवाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डा. जियाउल हक का कहना है कि वैक्सीनेशन ही कोरोना संक्रमण से बचाव का एक रास्ता है। टीका लगवाने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति लोगों में काफी जागरूकता आई है। 30 मई तक 3,31,490 लोगों को टीका लगाया गया था, जबकि 25 जून तक टीका लगवाने वालों की संख्या 5,28,413 लोगों को टीका लगाया गया है। 25 दिन में 1,96,923 लोगों को टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें