उरई। रंजिश के चलते तीन युवकों ने एक घर में घुसकर लाठी-डंडों से तोड़फोड़ कर फायरिंग की। पुलिस ने युवकों की तलाश की, लेकिन वे भाग गए।
तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पाठकपुरा निवासी योगेश पटेल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 सितंबर की रात वह घर के बाहर बैठा था।
इसी दौरान राजेंद्र नगर निवासी प्रशांत तिवारी, गणेशगंज निवासी अनिकेत, अज्ञात निवासी अभिषेक गांगुली कार से आए और लाठी-डंडों से तोड़फोड़ करने लगे।
इसके बाद जान से मारने की नीयत से दरवाजे पर फायर कर दिया। घटना की पूरी रिकार्डिंग उनके पास है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।