उरई। दिल्ली से घर आ रहा युवक बस स्टैंड पर उतरने के बाद अचेत हो गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
झांसी जिले के गुरसंराय थाना क्षेत्र के सुट्टा गांव निवासी कमलेश (30) दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। शुक्रवार की सुबह वह दिल्ली से रोडवेज बस से बैठकर घर आ रहा था। जब उसकी बस कोंच बस स्टैंड के पास पहुंची तो वह बस से नीचे उतर गया और वहीं अचेत होकर गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह घर लौट रहा था। तभी उसकी हालत बिगड़ गई। उसके एक पुत्र है। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल शिवकुमार राठौर का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।