फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव कुए में पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। एक सप्ताह से लापता युवक का शव रविवार को पास स्थित कुएं में पड़ा मिला। कुएं से तेज दुर्गंध आने पर लोगों को शव पड़ा होने की भनक लगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी दुबे गांव निवासी मिथुन चौधरी (23) ने एक सप्ताह पहले मां से कुछ काम बता कर रुपये मांगे थे। मां ने देने से मना कर दिया था। इससे वह नाराज होकर घर से चला गया था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। रविवार दोपहर गांव स्थित कुएं में ही उसका शव मिला।
विज्ञापन

उसके पिता की मौत पहले हो चुकी है। बेटे की मौत से मां कमलादेवी बेहोश होकर गिर गईं। भाई अर्जुन का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें