घर में अकेले रह रहे युवक का शव शुक्रवार को फंदे से लटका मिला। आसपास के लोगों ने घर से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आटा थाना क्षेत्र के अटरिया गांव निवासी रामपाल (25) घर में अकेला रहता था। पत्नी लगभग तीन महीने से हमीरपुर, जरिया के जिटकरी गांव स्थित मायके में बच्चे के साथ रह रही थी।
अन्य परिजन शहर में किराये पर रहते हैं। मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि रामपाल नशे का आदी था। इसे लेकर आए दिन गृह कलह होती थी। इसी वहज से पत्नी मायके चली गई और परिजन उरई में रहने लगे थे। पुलिस के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना है। मृतक दो भाइयों में छोटा था और तीन बहने हैं। मौत से पिता लक्ष्मी प्रसाद, मां सीता, पत्नी राधा का हाल बेहाल है।