फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वाहन की टक्कर से युवक घायल, बाइक जली

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार को किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से उसकी बाइक जल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज पहुंचाया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के बोहदपुरा निवासी रवि चौहान (27) मंगलवार को बाइक से कानपुर देहात के राजपुर गया था। रात में लौटते समय आटा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित साईं मंदिर के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। टक्कर से बाइक में आग लग गई। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया वहीं जली बाइक को उठाकर चौकी ले गए। पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें