फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवक की हुई शिनाख्त, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुठौंद। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर सोमवार की सुबह मिले युवक की शिनाख्त हो गई है। युवक के पिता ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।
बता दें कि सोमवार सुबह लगभग दस बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नंबर 222.1 के पास सर्विस रोड पर एक अज्ञात युवक के शव की कुठौंद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी। जांच पड़ताल के बाद युवक के शव की पहचान मोहल्ला दलालनपुरा कस्बा जालौन निवासी उमेश कुमार (35) पुत्र भगवानदास के रूप में मंगलवार को हुई। वह कस्बे में ही बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर मजदूरी करता था।
विज्ञापन

उमेश ने दो साल पहले चुपचाप दूसरी शादी कर ली थी। जिसका आशीर्वाद समारोह 28 जून को था। मृतक के पिता भगवानदास ने थाना कुठौंद पुलिस को शिकायतीपत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही युवक अजय कुमार के साथ उमेश मामा के घर शादी का कार्ड बांटने जाने की बात कहकर 25 जून को घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। जबकि अजय अपनी स्कूटी से वापस लौट आया था।
विज्ञापन

उसके बाद सोमवार को उमेश की मौत की सूचना पुलिस ने दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही हैं। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें