फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तहसील में युवक ने जहर पीया, किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। जमीन पर कब्जे से परेशान युवक ने तहसील की तीसरी मंजिल पर चढ़कर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जहर पीकर तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में उतारकर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव भैलावली निवासी रिंकू जाटव (28) ने बताया कि पिता रमेश जाटव की दो साल पहले मौत हो गई थी। पिता की साढ़े सात बीघा जमीन परिजनों ने कब्जा ली है। ग्राम प्रधान मंगल से शिकायत करने पर वह लड़ने के लिए उतारू हो गए। पुलिस को बुलाकर बंद करा दिया। जमीन पर कब्जे की शिकायत दो बार तहसील दिवस में करने के बाद भी अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की।
इससे परेशान होकर गुरुवार को बोतल में जहर लेकर तहसील की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बोतल से जहर पी लिया। मौके पर पहुंचे कोतवाल विमलेश कुमार ने बेहोशी की हालत में युवक को उतार कर सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी प्रभारी डॉ. कुलदीप राजपूत का कहना है कि युवक खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें