उरई। प्रयागराज जनपद निवासी बाइक सवार सुशील (25) को रविवार रात शहर कोतवाली क्षेत्र के उरई मुहम्मदाबाद मार्ग पर स्थित मौखरी गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
मृतक के परिचितों ने बताया कि वह कैथेरी स्थित सीमेंट प्लांट में कर्मचारी था। इलाहाबाद की निवासी था। मौत से परिजनों का बुरा हाल है। (संवाद)