फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Mon, 14 Aug 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। युवक के पास पुणे से गोरखपुर तक का टिकट और मोबाइल मिला। जिसके आधार पर युवक की शिनाख्त हुई।
विज्ञापन

जीआरपी थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि झांसी से कानपुर जाने वाली रेलवे ट्रैक पर रविवार की सुबह एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने जब युवक की तलाशी ली तो उसके पास पुणे से गोरखपुर तक का टिकट और एक मोबाइल बरामद हुआ। जिसके आधार पर युवक की शिनाख्त वैभव (28) निवासी पुणे के रूप में हुई है। वह अपने दोस्त से मिलने गोरखपुर जा रहा था। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखा दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें