फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मानसिक तनाव के चलते युवक ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मानसिक तनाव के चलते युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से बुधवार की रात साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। सुबह जब परिजन उसके कमरे में गए तो शव लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला राजेंद्र नगर वन विभाग के पास रहने वाले देव सिंह (34) ने बुधवार की रात फंदा बनाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि एक माह से उसकी पत्नी उमा हमीरपुर जिले के राठ स्थित मायके में थी। इससे वह तनाव में चल रहा था। बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें