उरई। शराब के लिए रुपये न मिलने से नाराज युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी शिवमंगल (45) पल्लेदारी करता था। वह शराब पीने का आदी था। वह प्रतिदिन शराब पीने के बाद पत्नी से विवाद करता था न देने पर मारपीट भी करता था। बुधवार को भी शिवमंगल ने पत्नी रेखा से विवाद किया, तो नाराज होकर वह ससुर बैजनाथ के साथ मंडी में काम करने चली गई। घर पर पति व उसका बेटा निखिल थे। शिवमंगल ने कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद बेटा जब कमरे में पहुंचा तो पिता को फंदे से लटका देख उसने मां व बाबा को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।