फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते युवक पर धारदार हथियारों से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रंजिश में एक युवक पर तीन लोगों ने हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मगराया गांव निवासी डालचंद्र उर्फ कल्लू (31) शुक्रवार को गांव स्थित दुकान पर सामान लेने जा रहा था। आरोप है कि रंजिश के चलते रेढऱ थाना क्षेत्र के हंसूपुरा गांव निवासी उसका बहनोई रमाकांत अपने दो साथियों के साथ आया और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। चीखपुकार सुन ग्रामीणों को आता देख उक्त लोग भाग गए। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
शहर कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है जांच पड़ताल कर हमलावरों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें