उरई। युवक ने घर के कमरे में बंद होकर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शहर के नया पटेल नगर निवासी वीरू (25) पुत्र रामू ने मंगलवार रात कमरे में बंद होकर पंखे के हुक से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। जब सुबह परिजन जागे तो युवक को फांसी पर लटके देख चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर पड़ोसी भी आ गए। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज मोहम्मद आरिफ ने जांच पड़ताल कर शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी इंचार्ज मेडिकल मोहम्मद आरिफ ने बताया मामला संदिग्ध लग रहा है फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने बाद जो भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी उन्हें कोई तहरीर नही मिली है।